पौड़ी– कोटद्वार की पांच बालिकाएं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। बालिकाओं के चयन पर पौड़ी हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्राओं से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की है।
पौड़ी हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव यशदीप सिंह ने बताया कि कोटद्वार की पांच बालिकाएं जूनियर बालिका वर्ग की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी, जो कि 25 से 28 नवंबर तक संगरूर पंजाब में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि बच्चों की इस सफलता का श्रेय बच्चों के माता-पिता व कोच रमनदीप सिंह को जाता है, जो कि पिछले तीन वर्षों से बालिकाओं को तैयारी करवा रहे है।
चयनित बालिकाओं में इशिता, रिया, जिया, अंशिका, रितु शामिल है।
