हलद्वानी–उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हल्द्वानी पहुँचे, जहाँ उन्होंने सूचना विभाग जा कर शहर के सभी पत्रकारों की समस्याओं जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत की। तथा समस्याओं को हल करने का आस्वाशन दिया।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट ने हमेशा की तरह संवाद के दौरान पत्रकारों की तमाम छोटी बड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
जिसमें मान्यता के सरलीकरण और पेंशन जैसे मुद्दों को सूचना महादेशक महानिदेशक के सामने रखते हुए जल्द से जल्द निदान करने का आग्रह किया।
डीजी सूचना ने सभी पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पत्रकार हितों में सभी समस्याओं के निदान की बात कही है।
सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी ने कहा कि वे पत्रकारों से संवाद स्थापित करने के लिए हल्द्वानी में अब प्रत्येक महीने में एक बार सूचना विभाग के कार्यालय आया करेंगे ।
वही डीजी सूचना ने बताया कि अब से उत्तराखंड के पत्रकार कल्याण कोष की राशि को 5 करोड़ से बढ़ा कर 10 करोड़ कर दिया गया हैं।
उनकी तरफ से पत्रकारों की तमाम समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया ।
वही उन्होनें पत्रकारों की मान्यता की नियमावली में संशोधन कर सरलीकरण का आश्वासन भी दिया साथ ही पत्रकारों की पेंशन को लेकर भी समयावधि में भी संशोधन की बात कही है।


