Spread the love

रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा ने  प्रचार अभियान रफ्तार देते हुए लगतार क्षेत्र मे प्रचार कि कमान सम्भलते हुए, विधायक ने भदाईपुरा, खानपुर न 2, धर्मपुर मे पार्टी कार्यकताओ संग डोर टू डोर प्रचार करते हुए घर घर जाकर जनसंपर्क किया ओर नरेंद्र मोदी अजय भट्ट को जीताने की अपील  करते हुए आने वाली 19 अप्रैल को कमल के निशान का बटन दबाकर विकसित भारत के संकल्प मे भागीदारी बनने अपील की. विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से जनता इतनी प्रभावित है कि वह जिस जगह प्रचार मे जा रहे है तो एक अलग ही दीवानगी लोगो मे नजर आ रही है,

 

लोग घरो से निकल के कमल के फूल के प्रति अपने समर्थन का संकल्प व्यक्त कर रहे है विधायक शिव अरोरा ने कहा इस बार का चुनाव हमारे युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य का होगा, महिलाओ को मजबूत बनने, गरीबो को विकास कि मुख्य धारा मे ओर तेज गति से जोड़ने वाला होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह तीसरा कार्यकाल कई बड़े निर्णय लेने वाला होने जा रहा है जिसमे नए भारत कि तस्वीर नजर आएगी ओर भारत विश्व कि तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा भाजपा के एक एक कार्यकताओ मे जोश है ओर वह दिन रात पूर्ण समर्पण भाव से भाजपा की प्रचंड जीत को सुनिश्चित कराने के लिए पूरी निष्ठां के साथ लगा हुआ है।

 

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित  नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उपेन्द्र  चौधरी,सुरेश कोली, हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, हिमांशु शुक्ला, प्रमोद शर्मा, किरण विर्क, राजेश यादव, प्रवीण यादव, आशीष यादव, सुभाष यादव, मोर सिंह, अरुण दीक्षित, महेंद्री शर्मा, रचित  सिंह, जितेंद्र संधू, अनमोल विर्क, अमदीप विर्क, गुन्नू चौधरी व अन्य लोग मौजूद रहे।

See also  पिता ने मोबाइल चलाने पर डांटा,,, 14 वर्षीय बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम।

Spread the love