Spread the love

कोटद्वार- नगर निगम क्षेत्र में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथीन में सामान बेचे जाने की शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन ने दुकानों में छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पालीथीन पकड़ा गया। छापेमारी से दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

 

निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान 17 दुकानदारों के चालान काटे गए और 6200 रूपये का अर्थदंड वसूला गया। बताया कि चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथीन में सामान बेच रहे  जो आदेश का उल्लंघन है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अभियान लगातार जारी रखा जायेगा।


Spread the love

You missed