Spread the love

नैनीताल— – उत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों में भीषण आग लगने से जंगल जल रहे हैं। हल्द्वानी रोड में बल्दीयाखान से लगभग 4 किलोमीटर नीचे हनुमान मंदिर के समीप वनाग्नि नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ती चली आ रही है।

इस वर्ष वनाग्नि सीजन में आग कम लगने से वन विभाग के साथ दमकल विभाग ने राहत की सांस ली थी। एक्का दुक्का वनाग्नि के बाद आज दिल्ली नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप अचानक आग देखने को मिली।

मनोरा रेंज के जंगल के एक बड़े हिस्से में आग लगने से महत्वपूर्ण जंगल का एक बड़े हस्से का नुकसान होने का भय हो रहा है।

हल्द्वानी से नैनीताल आते वक्त किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। वन विभाग को सूचना देने पर मनोरा रेंज के रेंज ऑफिसर(आर.ओ.)नितिन पंत ने बताया कि वनाग्नि कल रात से लगी है।

कुछ समय ठंडी होने के बाद आग किसी उपद्रवी की करतूत की वजह या तेज हवा के कारण अभी एक बार फिर से धधक गई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम फोरेटर रंजीत थापा की देखरेख में शनिवार रात से ही आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया कि ये आग मनोरा रेंज के नलेना बीट में लगी हुई है जिसपर काबू पाने की कोशिश जारी है।


Spread the love

You missed