Spread the love

लालकुआं—   नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के उपार्जन अनुभाग में कार्यरत क्षेत्र पर्यवेक्षक नंदन गिरी गोस्वामी के 22 वर्ष की उल्लेखनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर प्रशासनिक भवन परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नंदन गिरी गोस्वामी ने वर्ष 2004 से अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने उपार्जन अनुभाग में रहते हुए दुग्ध समितियों, दुग्ध उत्पादकों और संस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, कर्मठता और व्यवहार कुशलता उन्हें सभी के बीच सम्मान का पात्र बनाती रही।

उन्होंने कहा कि गोस्वामी ने संस्था की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखते हुए पूरी लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासित कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने नंदन गिरी गोस्वामी को शॉल ओढ़ाकर, एवं फूलमाला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने भी गोस्वामी के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ संस्था को आगे बढ़ाने में योगदान दिया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

मुकेश बोरा समेत वक्ताओं ने ईश्वर से उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन संस्था को मिलता रहेगा।
इस अवसर पर नंदन गिरी गोस्वामी ने आंचल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां सदैव सहयोग, सम्मान और अपनापन मिला, जिसे वह जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।

See also  सुबह- सुबह उत्तराखंड में भूकंप के तेज़ झटके,,, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग,,,,।

कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, रश्मि धामी, पूरन चंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश चंद्र, खलील अहमद, विजय चौहान समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

You missed