Spread the love

नैनीताल—   जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा दिया है।

इस विशेष अभियान की कमान नोडल अधिकारी मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी) को सौंपी गई। 03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस सघन अभियान में पुलिस ने जिलेभर में व्यापक कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।

अभियान का उद्देश्य

“ऑपरेशन प्रहार” का मुख्य लक्ष्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटियों पर शिकंजा कसना, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाना तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अपराधियों पर कड़ा प्रहार

01 वांछित अपराधी गिरफ्तार
06 इनामी अपराधी गिरफ्तार
कुल 07 शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

02 पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया गया।

484 संदिग्ध व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन

BNS के तहत 01 और BNSS के तहत 06 लोगों पर कार्रवाई

111 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई

यातायात नियमों का सख्ती से पालन

110 वाहनों पर कार्रवाई (रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट और हूटर)

31 वाहन सीज
13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

होटल, ढाबा एवं सार्वजनिक स्थल चेकिंग

243 होटल, ढाबों, पब और बार का औचक निरीक्षण किया गया, जिससे अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस की जनता से अपील

नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों से शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को देने का आग्रह किया गया है।

See also  COTPA एक्ट के तहत चालान,,,,स्कूल-कॉलेजों के पास अब सख्ती..।

Spread the love

You missed