Spread the love

पौडी–श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिला मंगल दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

जिसके क्रम में थलीसैण द्वारा ग्राम-नोगाऊ, थाना देवप्रयाग द्वारा ग्राम-धनेश्वर, थाना यमकेश्वर द्वारा ग्राम- कोल्सी एवं थाना-धुमाकोट द्वारा ग्राम-सिल्ली की महिला मंगल दलों के सदस्यों की चौपाल लगाकर उन्हे बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

 

साथ ही किसी भी प्रकार की सहायता या उनके क्षेत्रान्तर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया|


Spread the love