Spread the love

पौडी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने एवं ओवर लोडिंग कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

जिसके क्रम में दिनांक 28.11.2024 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले (कोटद्वार-05) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी

 

इसके साथ ही वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी/सामान ले जाने पर कुल 03 वाहन चालकों (पौडी-02 व कोटद्वार-01) के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने व वाहनों में ओवर लोड़िंग करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है।


Spread the love