Spread the love

कोटद्वार— ऑपरेशन मिलाप को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एएचटीयू प्रभारी को जनपद के गुमशुदाओं के साथ साथ अन्य गुम हुए व्यक्तियों की तलाश करते हुए सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में  कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पास  पुलिस टीम को एक नाबालिग बालक लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला। बच्चे द्वारा दी गयी जानकारी से पता चला कि वह नोएडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह गलती से गलत गाडी मे बैठ कर यहा पहुंच गया है।

 

 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा बालक को बाजर चौकी कोटद्वार ले जाया गया, पुलिस टीम द्वारा तत्काल नाबालिग द्वारा बताये पते  पर,चौकी बरोला नोएडा से सम्पर्क कर नाबालिग के परिजन से बातचीत की गयी और नाबालिग के सकुशल कोटद्वार चौकी में होने की सूचना दी गयी।

 

नाबालिग के परिजनों से कोटद्वार आकर बच्चे को ले जाने के लिए कहा गया जिसके पश्चात नागबालिग की माता व मामा कोटद्वार पहुंचे।

 

पुलिस टीम द्वारा सकुशल नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग की माता और मामा ने उत्तराखंड पुलिस व AHTU कोटद्वार का आभार प्रकट कर धन्यवाद किया गया।


Spread the love