Spread the love

 

पौडी–   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह  द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आगामी बकरीद (ईद उल अजहा) पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियो, व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्यों के साथ पीस कमेटी की बैठक लेने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

जिसके क्रम में आज दिनांक 14.06.2024 को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री विभव सैनी द्वारा कोतवाली कोटद्वार परिसर में आपसी समन्वय से बकरीद (ईद उल अजहा) पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाये जाने के सम्बन्ध में कोटद्वार क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियो, व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

 

जिसमें बकरीद को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई।

 

 

साथ ही बताया गया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी मस्जिदों के अध्यक्ष व प्रबन्धकों को ईद उल फितर पर्व को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु नमाज रोड़ पर अता न करने हेतु बताया गया।

 

किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दें एवं अफवाह पर ध्यान न दें सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करने के सम्बन्ध में बताया गया।

 

सभी सम्मानित जनों द्वारा बकरीद को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।


Spread the love

You missed