Spread the love

देहरादून—  उत्तराखंड में शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक आए झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 5:13:17 बजे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई धरती से करीब 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

झटके लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर सतर्क नजर बनाए हुए है।


Spread the love

You missed