
हल्द्वानी—- जनपद नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों पर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
19 सेंटरों की जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद 8 सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बन्द कर दिया गया।
एसपी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण,, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी व सीओ रामनगर सुमित पांडेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुशील कुमार की देखरेख में 5 टीमें गठित कर जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान बंद किए गए सेंटरों में कई खामियां पायी गईं। रजिस्टर नहीं मेंटेन किया गया था। रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी
सीसीटीवी कैमरे नदारद पाए गए, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र भी नहीं मिले।
बन्द किए गए सेंटरों की सूची—-
1. सब्बू CSC सेंटर – छोटी रोड
2. सोल्यूशन पॉइंट – ढोकर
3. साइबर प्लेनेट – छोटी रोड
4. ग्राहक सेवा केंद्र – उत्तर उजाला
5. नसीम CSC – बड़ी मस्जिद के पास
6. डिजिटल स्टेशन – नूरी मस्जिद के पास
7. अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र – लाइन नंबर 16
8. देवभूमि जन सेवा केंद्र – लाइन नंबर 16
अनियमित सीएससी सेंटरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनता की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग सेवा केंद्रों की पारदर्शिता व नियमों के अनुपालन को लेकर और भी सख्त कदम उठाएगा।
जनता से अपील—-
* पारदर्शिता बनाए रखें
* अनियमितता की सूचना पुलिस को दें
* सुरक्षित और नियमबद्ध सेवाओं को बढ़ावा दें
