
पंजाब/उत्तराखंड—- पंजाब की प्रख्यात पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में 9 अप्रैल 2026 को आयोजित कॉन्वोकेशन कार्यक्रम में हल्द्वानी की बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर सिंदूजा गुप्ता को एमएससी फोरेंसिक साइंस में गोल्ड मेडल प्रदान किया।
पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 जगदीप सिंह ने असिस्टेंट प्रोफेसर सिंदूजा गुप्ता को गोल्ड मेडल के साथ साथ प्रमाण पत्र भी सौंपा, आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलाधिपति और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया जी थे।
सिंदूजा गुप्ता वर्तमान में RIMT यूनिवर्सिटी पंजाब में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवाएं प्रदान कर रही हैं, हाईस्कूल इंटरमीडिएट और बीएससी में भी अव्वल रहने वाली सिंदूजा बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं,

जिन्होंने कुछ समय पूर्व रेप के अपराधियों को पकड़ने हेतु अफ्रीका जनरल ऑफ बायोलॉजिकल साइंस द्वारा प्रमाणित सफल रिसर्च भी की हैं, जो अपराधियों को पकड़ने में सहायक सिद्ध होती हैं,
सिंदूजा गुप्ता की इस सफलता पर पिता व्यापारी नेता वीरेन्द्र गुप्ता और माता डा0 मनीषा गुप्ता फिजियोथैरेपिस्ट ने सभी गुरुजनों का आभार व्यक्त किया हैं।
