देहरादून— उत्तराखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख बढ़ा दी है।

अब प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी, जबकि पहले इसके लिए 15 सितंबर की तारीख तय की गई थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेशभर में जारी 24.30 लाख नोटिसों में से 99 प्रतिशत से अधिक की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
वहीं Form-6, 7 और 8 से जुड़े दावे-आपत्तियों की करीब 40 प्रतिशत सुनवाई पूरी हो गई है।
नए कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियों की सुनवाई अब 28 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के इस फैसले से उन मतदाताओं को राहत मिलेगी जिनके नाम, पते या सूची से जुड़ी कोई आपत्ति बाकी है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए अब अतिरिक्त समय मिल गया है।
