
उत्तराखंड— हल्द्वानी के स्टेडियम में स्वदेशी जागरण मंच की तरफ से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया यह दौड़ स्टेडियम से तिकोनिया तक संपन्न हुई।
इस दौड़ की शुरुआत हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया ।
इस दौड़ का आयोजन कुमाऊं संभाग प्रांत की तरफ से किया गया, विजेताओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिए गए।

लोकेश कुमार और खुशी जी को प्रथम पुरस्कार₹3100/- मोहित और दीपा को द्वितीय पुरस्कार₹2100/- और मयंक राठौर और पायल को₹1100/- तृतीय पुरस्कार के रूप में दिए गए।
शेष प्रतिभागियों को शाना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर प्रांत प्र संयोजक विपिन कर्णवाल, प्रांत समन्वय पदम शर्मा , नितिन जोशी , सतवीर , सुरेश सुयाल , नैनीताल जिला अध्यक्ष अलका सक्सेना , सुनील , निर्मला पंत , जिला क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।
