Spread the love

हल्द्वानी—-   कल्याणम स्पेशल स्कूल, कुसुमखेड़ा में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  सुरेश चन्द्र कपिल, विशिष्ट अतिथि डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल एवं विद्यालय संरक्षक श्री श्याम सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं समूह गीत ने सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र कपिल और डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल ने विशेष शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को उनके अथक परिश्रम व समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान अभिभावकगण भावुक हो उठे और शिक्षकों की सराहना की।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री कपिल ने कहा कि – “विशेष शिक्षक समाज में मार्गदर्शक दीपक की तरह हैं, जो विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। यह कार्य केवल शिक्षा नहीं बल्कि सच्ची सेवा है।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. पोखरियाल ने कहा कि – “विशेष शिक्षा बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करती है और यह कार्य शिक्षक ही कर सकते हैं।”

विद्यालय संरक्षक श्री श्याम सिंह नेगी ने कहा कि – “कल्याणम स्पेशल स्कूल दिव्यांग बच्चों के लिए आशा की किरण है, और यह तभी संभव है जब शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हों।”

समारोह में बच्चों ने “गुरु वंदना”, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें शिक्षकों के प्रति आभार और प्रेम स्पष्ट झलक रहा था। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रभा बिष्ट ने किया।

See also  संघर्ष पूर्ण क्रिकेट मैच में डिस्ट्रिक्ट बार ने 24 रनों से दर्ज की जीत।

अंत में विद्यालय की नीतिका अंडोला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि – “कल्याणम परिवार सदैव शिक्षकों के सम्मान और उनके योगदान को सर्वोपरि मानता है। शिक्षक ही समाज के वास्तविक निर्माता हैं।”

पूरे कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षकों का सम्मान ही सच्चे अर्थों में शिक्षा और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाना है।


Spread the love