नैनीताल— उत्तराखण्ड की नैनीझील में स्विमिंग और कयाकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर वृद्धों ने प्रतिभाग किया। बादलों भरे मौसम के बीच प्रतिभागियों में एक अलग सा जोश नज़र आया।

नैनीताल की नैनीझील में आज सवेरे से ही नैनीताल एक्वेटिक एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन(नासा)की तरफ से अयोजित की गई।

Advertisement

इसमें, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

सबसे पहले पुरुष ओपन कयाकिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम मिथिलेश अधिकारी, द्वितीय आदित्य सिंह बिष्ट ‘गोलू’ और तृतीय श्रीनिक साह रहे। महिला ओपन कयाकिंग प्रतियोगिता में प्रथम मीमांशा, द्वितीय महिका और तृतीय कुमकुम धपोला रहीं।

स्विमिंग प्रतियोगिता में कक्षा 8 तक, कक्षा 12 तक, 40 वर्ष और उससे ऊपर के प्रतिभागियों के लिए फ्री स्टाइल, ब्रैस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई और बैक स्ट्रोक की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में हल्द्वानी, भीमताल, गौलापार, लालकुआं और काशीपुर समेत होस्ट नैनीताल के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एएक्सएन रत्नेश सक्सेना, अंतराष्ट्रीय कयाक नयना अधिकारी, यशपाल रावत, धीरज बिष्ट, पवन बिष्ट, रोहित गर्ग, मनीष जोशी, सागर देवराडी, सरदार रवेल आदि मौजूद रहे।

You missed