Spread the love

हल्द्वानी–सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल , लामाचौड़ , हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता में हल्द्वानी शहर के पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

 

 

स्विस नियमों से खेली गई इस प्रतियोगिता के सब जूनियर व्यक्तिगत बालक वर्ग में तेजस तिवारी ने 6 मैचों में 5.5 अंक बनाकर बाजी मार ली ।

 

 

दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल , हल्द्वानी के कक्षा एक के छात्र तेजस तिवारी हल्द्वानी शहर की शतरंज प्रतिभा है , जिनके नाम कम उम्र में ही कई रिकार्ड है ।

 

दिसंबर माह में तेजस को उनकी शतरंज की उपलब्धियों के लिए उत्तराखंड बाल सरंक्षण आयोग द्वारा ” बाल गौरव पुरस्कार ” से भी सम्मानित किया गया था ।


Spread the love