लालकुआं/हल्द्वानी— नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होगा। अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिवेशन के आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से आयोजन पर मुहर लगा दी गई।
अधिवेशन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा –
– संघ की वर्षभर की गतिविधियां और वार्षिक प्रगति रिपोर्ट
– आय-व्यय का विवरण
– दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी योजनाएं
– दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन और उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं
– सहकारी व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना
अधिवेशन में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के साथ जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में संघ की उपलब्धियों को साझा करने के साथ ही दुग्ध उत्पादकों के योगदान को सम्मान देने और सहकारी आंदोलन को नई मजबूती प्रदान करने से जुड़े विषय विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बैठक में ये रहे मौजूद –
संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट।
इसके अलावा सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


