हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल संस्था का नवीनीकरण अक्टूबर 2031 तक हो गया है। संगठन की महानगर इकाई के युवा अध्यक्ष कुंदन रावत ने उपनिबंधक चिट्स एंड फंड रजिस्ट्रार, हल्द्वानी कार्यालय से प्रमाणपत्र ग्रहण किया।

प्रमाणपत्र मिलने के बाद कुंदन रावत ने कहा कि उनका संगठन राज्य का एकमात्र ऐसा व्यापारी संगठन है जो रजिस्टर्ड होने के साथ-साथ पूरी तरह गैर-विवादित है। संगठन के किसी भी पदाधिकारी पर किसी प्रकार का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है और संगठन में पूर्ण पारदर्शिता बनी हुई है।

Advertisement

कुंदन रावत ने कहा –

> हमारे संगठन में नीतिगत निर्णयों में सभी पदाधिकारियों की पूर्ण सहभागिता होती है और वरिष्ठ व्यापारी नेताओं का पूरा सम्मान किया जाता है। व्यापारी हितों की सोच रखने वाले सभी व्यापारी नेताओं के लिए हमारे संगठन में स्वागत है।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ही एकमात्र व्यापारी संगठन है जो पूरे राज्य में व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत है और आगे भी रहेगा।

Advertisement

You missed