Spread the love

 

पौड़ी–जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वर्चुअल माध्यम से नमामि गंगे की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट पर जिस तरह कार्य किया जा रहा है उसी तरह निरंतर रूप से करें।

 

शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली।

 

उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण उचित तरीके से करें, जिससे कूड़ा नदी-नालों में जाने से बच सके।

 

 

उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत नदी व नालों में जिन लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है उन पर उचित कार्यवाही करें।

 

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सक्त चेतावनी देते हुए कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए गंभीरता से कार्य करें। कहा कि जिस क्षेत्र में कूड़ा जगह-जगह फैला हुआ है उसे तत्काल वहां से उठाकर उसका निस्तारण करें।

 

 

उन्होंने निकायों के क्षेत्रातंर्गत सभी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का सेफ्टी ऑडिट कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत कराने को कहा।

 

उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों को कहा कि कूड़ा डंपिंग जोन के लिए जो भूमि चिन्हित की गई है उसकी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों, सिडकुल क्षेत्र कोटद्वार व अन्य जगहों में बायो मेडिकल वेस्ट को कहां डंपिंग किया जा रहा है उसका भी निरीक्षण करें।

 

बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, नगर निकाय, वन विभाग, पर्यटन, खनन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love

You missed