सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, पुलिस ने काट कर हटाया।

कालाढूँगी/नैनीताल–   आज मंगोली के पास कालाढूंगी-नैनीताल रोड पर एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया,

 

जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कालाढूंगी  पंकज जोशी व पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों की सहायता से संयुक्त प्रयास करते हुए पेड़ को कटर की मदद से काटकर रास्ता साफ कराया गया।

 

लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को दोबारा यातायात के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया।

 

 

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।