भोपाल-हल्द्वानी-काठगोदाम– आज भोपाल में शहरी विकास निदेशालय देहरादून द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में कार्य/नवाचार के अध्ययन हेतु चार दिवसीय Exposure Visit के लिये 18 सदस्यीय जनप्रतिनिधि/अधिकारियों का दल ने प्रतिभाग किया।
महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि महापौर, अध्यक्ष नगर पालिका/पंचायत एवं अधिकारी ने आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में प्रतिभाग किया,
जिसमें मध्य प्रदेश एवं भोपाल नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भोपाल इंदौर से स्वच्छ नगर निगम में हो रहे प्रोजेक्ट की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कर संग्रह प्रणाली, अमृत योजना विषय पर विस्तृत चर्चा की।
भोपाल इंदौर में चल रहे प्रोजेक्ट रिस्काइल हब के माध्यम से एकत्र कचरे को पृथक पृथक घर, दुकान ,मंदिर से संग्रह करके उनसे विभिन्न रोजगार एवं आर्थिक लाभ लिया जा रहा है।
जिससे प्रत्येक वर्ष आय में वृद्धि हो रही है तथा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कारगर हुआ है, उसको विस्तार से बताया तथा कल विभिन्न प्रोजेक्ट को स्थान का भ्रमण कर दिखाया जायेगा।
प्रशिक्षण में हल्द्वानी-काठगोदाम महापौर गजराज बिष्ट के साथ साथ महापौर रुद्रपुर विकास शर्मा, महापौर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, महापौर कोटद्वार शैलेन्द्र रावत, महापौर श्रीनगर आरती भण्डारी, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट भूपेंद्र चौहान, टिहरी मोहन रावत, टनकपुर विपिन कुमार, बागेश्वर सुरेश खेतवाल, रुद्रप्रयाग संतोष रावत, रानीखेत अरूण रावत, मसूरी मीरा सक्लानी, अधिशासी अधिकारी लालकुआं राहुल कुमार सिंह, मसूरी रजनीश डोबरियाल, नैनीताल विनोद जीना, आई.ई.सी. एंव कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट विमला मखलोगा एवं प्रशिक्षण समन्वयक अनिल मिश्रा रहे।
