Spread the love

हल्द्वानी—  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई अभद्रता की भाजपा ने कड़ी निंदा की।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी आगमन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में जाकर किए गए हंगामे और अभद्र व्यवहार के विरोध में आज सांय बुद्ध पार्क में कांग्रेस का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट व उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डा॰ अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि अपेक्षित संख्या में कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में न पहुँचने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर वाहनों को रोकने का निराधार आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में घुसकर हंगामा किया तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इससे आम जनमानस में कांग्रेस के प्रति रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जो की अपनी योग्यता से एक डॉक्टर व संघ लोक सेवा आयोग से परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बने के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कांग्रेस नेतृत्व के नैतिक पतन को दर्शाता है

। सरकारी कार्यालय में इस प्रकार का हुड़दंग कानून व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादर का परिचायक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के लिए हल्द्वानी के सबसे छोटे मैदान का चयन करना दर्शाता है की पार्टी को पहले से जनसभा में कम भीड़ आने की आशंका थी ।

See also  धामी सरकार का सख्त भू-कानून,,, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर जमीन सरकार के नाम...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पूर्व में दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयानों के कारण आम जनमानस में उनकी नकारात्मक छवि है इसी वजह से छोटा मैदान होने के बावजूद हल्द्वानी जनसभा में अपेक्षित संख्या नहीं जुट पायी ।

इसी हताशा में कांग्रेस नेताओं द्वारा हल्द्वानी में इस शर्मशार घटना को अंजाम दिया गया, जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए वो कम होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में लगातार मिल रही पराजय से हताशा के कारण ऐसा अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है व उत्तराखंड की आम जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री  शंकर कोरंगा, पूर्व मेयर डा॰ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला , पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट , जिला महामन्त्री  विनीत अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष काठगोदाम  नीरज बिष्ट , जिला मंत्री  प्रताप रैक्वाल,  हेमंत बिष्ट ,  नितिन राणा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रवींद्र बाली, युवा मोर्चा जिला महामंत्री  कमल रावत सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed