Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि बाजार और आसपास के क्षेत्रों की सड़कों की हालत बहुत क्षीण क्षीण हैं जिसको लेकर व्यापारियों के साथ साथ आम जनता का चलना दुर्लभ हो गया हैं,

धूल मिट्टी उड़ने की वजह से गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ हैं, बार बार समाचार पत्रों के माध्यम और सोशल मीडिया के माध्यम से इसके उजागर होने के बावजूद भी इन सड़कों के रखरखाव से जुड़े अधिकारियों द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही हैं,

अधिकारी सिर्फ कोरी बयानबाजी ही करते नजर आते हैं,

देवेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे अधिकारियों को अब पद में बने रहने का कोई हक नहीं रह गया हैं, शीघ्र इस संदर्भ में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी महोदय से मिलेगा और उनको समस्याओं से अवगत करवाएगा।


Spread the love