Spread the love

हल्द्वानी—-   नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर मातृ शक्ति की भागीदारी बढ़ाने से प्रसन्न मातृ शक्ति द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करने के लिये बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली कंचन उप्रेती के नेतृत्व मे पार्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर से प्रारम्भ हुई और नगर के मुख्य मार्ग कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, तिकोनिया, एम बी महाविद्यालय होते जगदम्बा नगर से होकर भाजपा संभाग कार्यालय के पास समाप्त हुई।

रैली मे मातृ शक्ति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन मे नारे लगाते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस मौक़े पर महिलाओ द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुये कहाँ की अब देश के नीति निर्धारण मे मातृ शक्ति की अहम् भागीदारी बढ़ेगी इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मातृ शक्ति धन्यवाद करती है।

आज आयोजित नारीशक्ति वंदन कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मंजू गोङ, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद एवं दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा , प्रदेश मीडिया भूमिका गोयल , जिला महामंत्री राशि जैन, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष कंचन भट्ट, गंगा शाह, गुंजन सदन, बसंती मेहरा , रीना भट्ट ,तारा पांडे, प्रतिभा जोशी , सीमा बत्रा  व सैकड़ो की संख्या मे मातृ शक्ति की सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया।

सभी मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Spread the love