
उत्तराखंड— देहरादून/ऋषिकेश : दून पुलिस ने अवैध जुआ और गैंबलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही एक हाई-प्रोफाइल जुआ पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि जुआ चलाने वाले होटल को सील कर दिया गया।
गोपनीय सूचना पर बड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून को अवैध गतिविधियों के संचालन की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश की टीम गठित की गई।

टीम ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। मौके पर मौजूद सभी 40 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से भारी मात्रा में बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला सामान और नकदी बरामद की,,3356 कैसिनो क्वाइन,,26 ताश की गड्डियां,,₹1,37,600 नकद,,विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें
यह बरामदगी इस बात का संकेत देती है कि यह जुआ पार्टी बड़े स्तर पर संचालित की जा रही थी।
दर्ज हुआ मुकदमा
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में
मु0अ0सं0 123/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5, आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 शामिल हैं।
वहीं, होटल मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस लापरवाही पर सख्त एक्शन
इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर SSP देहरादून ने बड़ा कदम उठाया है।
आईडीपीएल चौकी पर तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसएसपी डोभाल ने साफ कर दिया कि अब लापरवाही पर भी सख्ती से जवाबदेही तय की जाएगी।
लगातार चल रहा अभियान
SSP देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि_अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हित करें, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाएं, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसी के तहत पूरे जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
कई राज्यों से जुड़े लोग
इस जुआ पार्टी में शामिल लोग केवल ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, दिल्ली, मेरठ, नोएडा और फरीदाबाद जैसे कई शहरों से पहुंचे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस द्वारा कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें स्थानीय निवासी के साथ-साथ अन्य जनपदों और राज्यों के लोग भी शामिल हैं।
सभी नाम और पते पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दर्ज किए गए हैं।
1-अशोक थापा, पुत्र रवि थापा, गली नं. 30, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 29 वर्ष
2-सूरज, पुत्र नन्दकिशोर व्यास, श्यामपुर भट्टोवाला, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष
3-हर्षवर्धन उर्फ पिंटू रावत, पुत्र मुकन्द सिंह, मालवीय नगर, ऋषिकेश, उम्र 60 वर्ष
4-विनोद सिंह, पुत्र राम सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 35 वर्ष
5-नरेन्द्र पाल, पुत्र देव सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 48 वर्ष
6-सन्तन सिंह, पुत्र भगवान सिंह, ग्राम मुण्डाला, नरेन्द्रनगर, उम्र 43 वर्ष
7-हितेश, पुत्र नत्थूराम शर्मा, श्यामपुर मुर्गी फार्म, ऋषिकेश, उम्र 35 वर्ष
8-राकेश जोशी, पुत्र स्व0 विद्यादत्त जोशी, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 50 वर्ष
9-सोनू, पुत्र प्रेमसिंह, गली नं. 5, एनडीएस स्कूल पास, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष
10-मोहन सिंह, पुत्र भगवान सिंह, छिद्दरवाला, देहरादून, उम्र 38 वर्ष
11-भगवान सिंह, पुत्र स्व0 ठाकुर सिंह, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष
12-गोपाल सिंह, पुत्र जगत सिंह, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 46 वर्ष
13-सुरेन्द्र सिंह, पुत्र गंगा सिंह, मंशा देवी, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 53 वर्ष
14-सलीम, पुत्र नसीम, कोटद्वार लकड़ीपड़ाव, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष
15-बक्सी सिंह पंवार, पुत्र कमल सिंह पंवार, हाट रोड, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष
16-संजीव, पुत्र जयराम, करन विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली, उम्र 34 वर्ष
17-राहुल सिंह बिष्ट, पुत्र वीर सिंह बिष्ट, घनसाली, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष
18-अभिषेक, पुत्र विनोद, कनकरखेडा, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष
19-प्रमोद बिष्ट, पुत्र स्व0 जोत सिंह, टिहरी विस्थापित कालोनी, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 33 वर्ष
20-राजेश सिंह, पुत्र गजेन्द्र, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 48 वर्ष
21-गुरुप्रसाद, पुत्र विघ्यादत्त, नुन्नावाला, भानियावाला, डोईवाला, उम्र 38 वर्ष
22-राहुल, पुत्र कमल सिंह, मेरठ ब्रहम्पुरी, गौतम नगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
23-त्रिलोक सिंह राणा, पुत्र सुन्दर सिंह राणा, कैनाल रोड, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 43 वर्ष
24-महेन्द्र सिंह, पुत्र बिशन सिंह, नुन्नावाला, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 42 वर्ष
25-शिव सिंह, पुत्र कुवर सिंह, ग्राम बौराड़ी, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 39 वर्ष
26-भगवती प्रसाद, पुत्र गुणानंद, खदरी, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 47 वर्ष
27-लखदीप कुमार, पुत्र पीमसेन, रोहिणी सेक्टर-22, दिल्ली, उम्र 31 वर्ष
28-सुशील रावत, पुत्र भारत सिंह रावत, ग्राम मानपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र 40 वर्ष
29-संजीव सिंह, पुत्र दीवान सिंह, विस्थापित निर्मल, ब्लॉक-ए, आईडीपीएल, ऋषिकेश, उम्र 38 वर्ष
30-दीपक, पुत्र रमेश कुमार, करन विहार, थाना अमन विहार, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष
31-सिमरन, पुत्री अतपाल, रोहिणी सेक्टर-1, नई दिल्ली, उम्र 23 वर्ष
32-अंजलि, पुत्री विवेक, फरीदाबाद, उम्र 20 वर्ष
33-पवित्रा, पुत्री कविराज, सेक्टर-16, नई दिल्ली, उम्र 33 वर्ष
34-सरिता लामा, पुत्री तुलसी बहादुर लामा, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली, उम्र 39 वर्ष
35-सानिया, पुत्री इरफान, एफ 383/14, गली नं. 14, रजोरी भजनपुरा, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष
36-प्रीति, पुत्री विजय सिंह, बेगमपुर, राजीवनगर, दिल्ली, उम्र 33 वर्ष
37-मायरा, पुत्री मौहम्मद गुलाब, लक्ष्मीनगर, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष
38-सबीना, पुत्री कविराज, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली, उम्र 29 वर्ष
39-श्वेता, पत्नी श्री नरेश कुमार, गांव पसतरा, थाना जानी खुर्द, मेरठ, उम्र 24 वर्ष
40-मनीषा कौशिक, पुत्री हरवीर कौशिक, चिपयाना गली नं. 06, ग्रेटर नोएडा, थाना बीसरक, उम्र 19 वर्ष
