Oplus_0
Spread the love

हल्द्वानी—   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में जून-2026 परीक्षा सत्र की परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक संचालित की जा रही हैं।

परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय में केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य 17 अगस्त 2026 से गतिमान है।

मूल्यांकन कार्य के क्रम में आज 22 अगस्त को डिप्लोमा इन वैदिक कर्मकांड (DVK) तथा सर्टिफिकेट इन वैदिक कर्मकांड (CVK) पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जैसे-जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रयोगात्मक एवं केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य पूर्ण होता जाएगा, उनके परीक्षाफल भी क्रमशः घोषित किए जाएंगे।


Spread the love

You missed