Spread the love

हल्द्वानी—  जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा ने शख्त कार्यवाही के आदेश दे रक्खे हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा शांति व्यवस्था,अपराध रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति को अवैध इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

उप निरीक्षक जगवीर सिंह मय टीम द्वारा अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद महमूद निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा, नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के  अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त के कब्जे से 7 इंजेक्शन ब्रुपोनोमोरफीन हाइड्रोक्लोराइड 2एमल एवं 10 इंजेक्शन फिनरामिन मेलटे(Avil) 10ml बरामद किए गए।


Spread the love