Spread the love

देहरादून—   उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी है। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जनपदों के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट है।

प्रदेश भर में बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है।

मौसम के बदले पैटर्न का असर बारिश पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज दौर की बारिश पहाड़ से लेकर मैदान तक परेशानी का सबब बनी हुई है। शनिवार को पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।

जनपद नैनीताल ,देहरादून में शनिवार को हल्की-फुल्की बारिश हुई। मौसम साफ रहने से त्योहार वाले दिन लोगों को काफी राहत मिली। वही आज भी कई हिस्सों बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।


Spread the love