हल्द्वानी—-   शहर को दहशत से भर देने वाले मासूम अमित मौर्या हत्याकांड में पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है।एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमित हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा ।

लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने न सिर्फ हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, बल्कि आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ भी बरामद कर लिए हैं।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीते दिनों गौलापार इलाके में 10 साल के मासूम अमित मौर्या अचानक अपने घर के पास खेलते हुए लापता हो गया था।

अगले ही दिन, पास के खेतों में एक बोरे से उसका धड़ बरामद हुआ, लेकिन सिर और हाथ गायब मिले थे। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने न केवल परिजनों, बल्कि पूरे क्षेत्र को गम और गुस्से से भर दिया।

स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किए और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मीणा ने स्पेशल खुफिया टीम गठित कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ मासूम का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पड़ोस में ही रहने वाला युवक निकला। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए शव के अन्य हिस्सों को छिपाने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बीती रात अमित का सिर और हाथ भी बरामद कर लिए हैं।

 

एसएसपी मीणा ने खुलासे में बताया आरोपी पढ़ा लिखा तो नहीं हैं, परंतु एक शातिर अपराधी की तरह क्राइम करके कैसे बचाना है उसकी सारी जानकारी रखता था।

See also  छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा पर कांग्रेस की चुप्पी ,, रुचि भट्ट का सवाल — "क्या कांग्रेस का महिला सशक्तीकरण केवल नारों तक सीमित है?"

आरोपी ने घिनौनी मंशा के चलते बच्चे को पहले अगवा किया और बाद में गला दबा के हत्या की, सबूत मिटाने के उद्देश्य बच्चे का सर और हाथ काट कर धड़ से अलग कर दिया।

एसएसपी प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने गहन जांच शुरू की। सीसीटीवी, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन, एफएसएल और मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की सहायता ली गई। आरोपी लगातार तांत्रिक क्रियाओं का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

9 अगस्त को आरोपी निखिल जोशी (38 वर्ष) से गहन पूछताछ के बाद उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर कटा हुआ सिर और हाथ और चप्पल बरामद किए गए।

निखिल बच्चे को घिनौनी मंशा से ले गया। बालक के विरोध करने पर उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए सिर और हाथ काटे तथा शव को बाड़े में दफना दिया।

पुलिस टीम द्वारा सफल जांच के लिए आईजी कुमाऊँ ने पुलिस टीम को ₹5000 और एसएसपी नैनीताल ने ₹2500 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

निखिल जोशी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You missed