Spread the love

नैनीताल–02 नाबालिक द्वारा मोटर साइकिल चलाते पाए जाने पर तल्लीताल पुलिस ने वाहन स्वामी के विरुद्ध की एफ आई आर।

 

 

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 

इन निर्देशों के अनुपालन में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम /यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में तल्लीताल थानाध्यक्ष  रमेश बोरा मय पुलिस टीम डांट चौराहे पर चैकिंग के दौरान 02 नाबालिग बच्चे एक मोटरसाइकिल UK-04J-9457 पर सवार होकर तल्लीताल बाजार की ओर जा जा रहे थे।

 

 

जो नाबालिक प्रतीत हो रहे थे। दोनों ने अपनी उम्र 17-17 वर्ष बताई और बताया कि वे इंटर के छात्र हैं।

 

 

वाहन स्वामी का पता कर नाबालिग को वाहन चलाने देने पर वाहन स्वामी विजय मण्डल पुत्र विमल निवासी बिन्दुखत्ता लालकुआं के विरुद्ध एमवी एक्ट की धारा 199ए के तहत एफआईआर पंजीकृत किया गया है।

 

एसएसपी  नैनीताल ने  सभी नागरिकों से अपील की है कि कृपया नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

 

यह एक दंडनीय अपराध है और इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएँ हो सकती हैं, जिससे न केवल बच्चों की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी प्रभावित हो सकती है।


Spread the love

You missed