Spread the love

कोटद्वार—  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा चल रही कोचिंग का दौरा किया ।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा ” उत्तराखंड सरकार की इस पहल को नमन करती हूं और स्वागत करती हूं शिक्षा के क्षेत्र में यह एक अनूठी पहल है ,

उन्होंने बताया कि विकासखंड दुगड्डा के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से चयनित पवन मेधावी छात्राओं के लिए भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान ,गणित एवं जीव विज्ञान विषयों में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा 15 दिवसीय आवासीय एवं गैर–आवासीय कोचिंग को संचालित किया गया है । जिसकी शुरुआत 3 जून से राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में हुई है ।

ऋतु खण्डूडी ने बताया कि कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 14 बालिकाओं के लिए निशुल्क आवश्यक सुविधा की व्यवस्था एवं सभी छात्राओं को शिक्षा , आवास , भोजन एवं आवश्यक शैक्षिक सामग्री निशुल्क प्रदान की जा रही है ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस पहल से न केवल बालिकाओं को उच्च शिक्षा व प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होने हेतु मार्गदर्शन मिलेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी वंदना भारद्वाज , सहायक नोडल अधिकारी किशोर बडालिया , सहायक नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह पाल , शिक्षक पंकज चमोली, सरिता खर्कवाल , मनीष मधवाल , अमित खेतवाल आदि लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed