
हल्द्वानी— उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के एम. ए. गृह विज्ञान पाठ्यक्रम की कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ शिक्षार्थियों के ज्ञान एवं कौशल विकास में सहायक होती हैं।
कुलपति महोदय ने कहा कि शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन और समस्या समाधान किसी भी शैक्षणिक संस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण अधिगम वातावरण से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ किया जा सकता है।

कार्यशाला में निदेशक, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल द्वारा विश्वविद्यालय एवं कार्यशाला से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।
शिक्षार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यशाला में गृह विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ० दीपिका वर्मा, डॉ० प्रीति बोरा, श्रीमती मोनिका द्विवेदी, डॉ० ज्योति जोशी और डॉ० पूजा भट्ट उपस्थित थे।
