हल्द्वानी— हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब सुबह 4 बजे हल्द्वानी से रुद्रपुर जा रही बाइक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज कर परिजनों से संपर्क किया।
मृतकों की पहचान –
1. वैभव छाबड़ा (22 वर्ष), पुत्र अशोक छाबड़ा, निवासी रुद्रपुर
2. चेतन चौहान (29 वर्ष), पुत्र राजपाल चौहान, निवासी ग्राम फूलसुंघी, रुद्रपुर
वैभव कृषि कार्य के साथ पढ़ाई कर रहे थे, जबकि चेतन फल-सब्जी का कारोबार करते थे और हल्द्वानी मंडी से रुद्रपुर आते-जाते थे।
हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर घूमने वाले लावारिस पशु कई बार हादसों का कारण बनते हैं। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

