हल्द्वानी:— एमआईईटी कुमाऊँ कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा “Interdisciplinary Approach in Allied Health Sciences” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 11 और 12 सितंबर को किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन कॉलेज परिसर, हल्द्वानी में होगा।

सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, न्यूजीलैंड, फ्रांस, इंग्लैंड सहित कई देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। साथ ही उत्तराखंड, यूपी समेत देश के करीब “50 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों” के विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षाविद प्रतिभाग करेंगे।
पहले दिन इन विषयों पर होंगे व्याख्यान –
– डॉ. कुमारी नम्रिता (फ्रांस) – Physical Therapy for Neurological Conditions in Geriatric Populations
– दीपिका खनाल (इंग्लैंड) – Advancing Scope of Practice in Allied Health
– डॉ. शीतल मल्हान (GD Goenka University) – Neurorehabilitation Beyond Boundaries
– डॉ. साक्षी भटनागर (Bareilly International University) – Neuroplasticity and Physiotherapy
– प्रो. मोहम्मद उस्मान खान – Prospects of Allied Health Sciences: Past, Present and Future
– कृपानंद यादव – Role of Radiographer and Patient Safety
– डॉ. ज्ञानेंद्र अवस्थी – Quality Control in Pathology Laboratories
– डॉ. पवन जोशी – Genetic Editing: Current Advances and Future Perspectives
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य Allied Health Sciences के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग, अनुसंधान और नई तकनीकों को बढ़ावा देना है।
एमआईईटी कुमाऊँ के प्रबंध निदेशक डॉ. बी.एस. बिष्ट ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न विषयों में समन्वय जरूरी है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों को वैश्विक विशेषज्ञों से सीखने और शोध से जुड़ने का अवसर देते हैं।

