Spread the love

देहरादून—   राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। ईदगाह रोड, सुभाषनगर में 27 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति धीरज पर है।

वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, काजल और धीरज के बीच करीब तीन महीने से तलाक को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। काजल क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक घर में केयरटेकर के रूप में काम करती थी।

सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धीरज की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति धीरज पर लगाया है। मामले की जांच जारी है।


Spread the love