Spread the love

हल्द्वानी—   शिक्षार्थियों एवं हितधारकों के साथ पारदर्शी और सहभागी संवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा ‘जन संवाद कार्यक्रम भाग-2’ के दूसरे चरण का आयोजन 18 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ज़ूम के माध्यम से हुआ तथा इसे विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब पर @UOULive के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 FM’ ने भी संचालन एवं प्रसारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

‘सूचना, संवाद और समाधान’ की अवधारणा पर आधारित इस कार्यक्रम की थीम ‘शिक्षा, अवसर और विश्वास: मिलकर करें उत्कृष्ट विश्वविद्यालय का निर्माण’ रही। जन संवाद कार्यक्रम को तीन चरणों की श्रृंखला के रूप में आयोजित किया जाना है, जिसका दूसरा चरण आज सम्पन्न हुआ।

कुलपति का उद्बोधन –
कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी के अध्यक्षीय उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं और समस्याओं को समझकर समाधान उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

विभागीय जानकारी –
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गई –
अनुसंधान निदेशालय से प्रो. गिरिजा प्रसाद पाण्डे, अकादमिक निदेशालय से प्रो. पी.डी. पंत, परीक्षा अनुभाग से प्रो. सोमेश कुमार, प्रवेश अनुभाग से डॉ. सुमित प्रसाद, शोध अनुभाग से प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्लेसमेंट सेल से डॉ. अखिलेश सिंह तथा पत्रकारिता विद्याशाखा से प्रो. राकेश चन्द्र रयाल।

प्रश्नोत्तर सत्र रहा आकर्षण का केंद्र –
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जन संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र रहा, जिसका संचालन ‘हैलो हल्द्वानी’ से अनिल नैलवाल एवं सोनू भट्ट ने किया।

See also  मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार,,, पशु आहार वृद्धि आदेश स्थगित,, 55 हजार पशुपालकों को बड़ी राहत,,।

इस दौरान शिक्षार्थियों से प्राप्त 30 से अधिक प्रश्नों का समाधान किया गया। प्रश्न प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन केंद्रों पर सुविधाएँ, पाठ्य सामग्री वितरण, DEB ID, परीक्षा शहर परिवर्तन, शुल्क वापसी, प्लेसमेंट और छात्रवृत्ति से संबंधित थे।

नेपाल के शिक्षार्थियों द्वारा डिग्री समकक्षता को लेकर पूछे गए प्रश्नों का भी विशेषज्ञों ने उत्तर दिया।

विशेषज्ञ पैनल ने शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.uou.ac.in और ‘Student One View’ पोर्टल का नियमित उपयोग करने की सलाह दी।

अंत में डॉ. सुमित प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए ICT टीम और मीडिया टीम के योगदान की सराहना की।


Spread the love

You missed