पौडी– विभागों में पेंशन संबंधी प्रकरणों के निराकरण को लेकर आगामी सोमवार 12 अगस्त 2024 को जिला कार्यालय सभागार पौड़ी में एक शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है।

 

Advertisement

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ० आशीष चौहान ने बताया कि विभिन्न जनपद स्तरीय कार्यालयों में पेंशन के दो सौ से अधिक प्रकरणों का लंबित होना संज्ञान में आया है, जिसका निराकरण इस शिविर में किया जाएगा।

 

उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों के लिखे-जोखे के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

 

शिविर में पेंशन प्रकरणों के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को तकनीकी/पटल विशेषज्ञ की टीम के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

You missed