हल्द्वानी–   एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में दीपावली की शुभ संध्या पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दीया शहीदों के नाम से संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहा में निशुल्क स्टॉल लगाकर इक्यावन हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट वितरण किया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है।

Advertisement

तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तब हम अपने सारे त्योहारों को हर्ष उल्लास पूरी खुशी के साथ भयमुक्त होकर मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता ।

इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम से इक्यावन हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट बनाकर आम जनमानस को वितरण कर रही है जिससे हम सभी दीपावली पर एक दीया शहीदों के नाम जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखें और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है

See also  कांग्रेस का भूमि बचाओ अभियान नहीं,,, डूबती राजनीतिक जमीन बचाने की बेचैनी :- अजय भट्ट

इस दौरान दीये के पैकेट वितरण करने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार ,अलका टंडन, रेनू कांडपाल, जया जोशी, तारा पाण्डेय, नवल आर्या, प्रशांत गुप्ता, सूरज मिस्त्री, मनीषा आर्या, वर्तिका जोशी, मनीष साहू ,वंश प्रजापति ,सुशील राय, सूरज कुम्हार, दीपक कुमार ,मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

You missed