हलद्वानी– बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथीओ द्वारा हिन्दुओ की निर्मम हत्या तथा हिन्दू मंदिर तोड़ने जलाने के विरोध में दंगाइयों का पुतला दहन किया।
हलद्वानी तहसील में जबदस्त नारेबाजी के बीच हिन्दुओ पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों और हत्याओं पर हिन्दुओ संगठनों ने जबरदस्त विरोध दर्ज किया, दिख रही नाराजगी के बीच जेहादियों के खिलाफ नारेबाजी के बाद पुतला दहन किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया, ज्ञापन में बांग्लादेशी हिन्दुओ को रक्षा सुरक्षा प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया । इस प्रदर्शन में बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
