Spread the love

 

कालाढ़ोंगी-;- दिनाँक 09.09.2024 को वादी श्री रवि माथुर पुत्र श्री राम अवतार निवासी बैलपडाव थाना कालाढूगी द्वारा थाना कालाढूगी में एक लिखित तहरीर स्वय के ट्रक संख्या HR 55 F 7383 दस टायरा डम्फर जो लौट संख्या 66/2324 करारी जंगल में खडी थी ।

 

 

जिसमें से अज्ञात चोरो द्वारा ट्रक के टायर ले जाने करने के सम्बन्ध में दी गयी थी जिस आधार पर थाना कालाढूंगी पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध धारा 303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

 

 

अज्ञात चोरो की तलाश व बरामदगी हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूगी श्री भगवान सिंह महर के नेतृत्व* में पुलिस टीम गठित द्वारा बेलपडाव क्षेत्रान्तर्गत करारी जंगल क्षेत्र से 03 आरोपियों को मय चोरी किये गये ट्रक के 04 टायर MRF NO- 10-00-20 सहित गिरफ्तार* किया गया।

 

अभियुक्त गणो द्वारा पूछताछ में बताया कि 6-7 दिन पहले लौट संख्या 66/2324 में सुनसान जगह खडे डम्पऱ संख्या HR 55 F 7383 में से चोरी किये थे जिन्हे हमने यहां जगल में झाडियो मे छिपा दिया था जिन्हे हम आज कही बेचने के लिए लेने आये थे कि पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


Spread the love

You missed