रुद्रपुर— विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह और कुमाऊं मंडल प्रभारी कुलदीप सक्सेना के निर्देश पर उत्तराखंड में कार्यकारणी का विस्तार करते हुए उधम सिंह नगर में रेनू जुनेजा को महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है ।
विश्व हिन्दू महासंघ आपसे आशा करता है कि हिन्दूवादी एवं राष्ट्रवादी विचार धाराओं के लोगों को संगठन से जोड़ कर विश्व हिन्दू महासंघ को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे व विश्व हिन्दू महासंघ के नियमों का पालन करेंगे।
रेनू जुनेजा अपने पद अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे और संगठन की गोपनीयता बनाए रखेंगे, तथा यह शुभकामनाएं करते है कि आप धर्म की रक्षा के लिए समर्पित होकर अपने देश तथा हिन्दू समाज को एकजुट करने एवं सुरक्षा प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करेंगे।
