देहरादून– राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानी पोखरी डोईवाला देहरादून मे समग्र शिक्षा अभियान में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत प्रधानाचार्या श्रीमती आरती चितकारिया की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय महिला प्रेरक समूह का गठन किया गया।
जिसमें तीन महिला सदस्य विद्यालय प्रबन्धन समिति से लिए गए श्रीमती सबिया, श्रीमती बबीता एवं श्रीमती मंजू देवी, दो सदस्य स्थानीय महिला मंगल दल से श्रीमती पूनम एवं श्रीमती अंजुलिका, एक सदस्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एएनएम श्रीमती रमा भट्ट तथा छह सदस्य विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती बीना चौहान, श्रीमती कविता नेगी एवं श्रीमती नीमा देवी नामित किये गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा नवगठित समूह का स्वागत किया गया तथा समूह को विभागीय निर्देशों के अनुसार प्रेरक समूह के उद्देश्यों व उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
समूह के सभी सदस्यों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। चर्चा में समूह के सदस्यों श्रीमती गीता रावत, श्रीमती अंजुलिका एवं श्रीमती गीता शर्मा के द्वारा अपने विचार साझा किए गए तथा भविष्य में विद्यालय हित में पूर्ण सहयोग व परामर्श देने की बात की गई।
प्रेरक समूह द्वारा सत्र पर्यन्त विद्यालय हित में विभिन्न गतिविधियों का संचालन व कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा और समुदाय को विद्यालय से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
महिला प्रेरक समूह के गठन की प्रक्रिया में प्रधानाचार्या के अलावा समग्र शिक्षा प्रभारी श्रीमती शुभा रयाल, सह प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी, श्रीमती संहिता उनियाल, श्रीमती ममता एवं श्रीमती बीना की भी सहभागिता रही।साथ ही करियर काउंसिलिंग के तहत सुभारती विश्वविद्यालय देहरादून के द्वारा छात्राओं को इंटरमीडिएट के पश्चात विज्ञान तथा कला वर्ग में करियर की विभिन्न संभावनाओं एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जानकारी प्राप्त करते हुए अपनी अपनी जिज्ञासाओं के विषय में प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम में सुभारती विश्वविद्यालय देहरादून के डिप्टी डायरेक्टर अकादमिक श्री प्रजापति नौटियाल तथा फैकल्टी मेम्बर श्री संजय सोहल तथा श्री आयुष भी उपस्थित रहे।
