Spread the love

कोटद्वार–डॉ०पी०द०ब० हिमालयन राज कीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार, गढ़वाल के बी० एड० विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो०( डॉ०) रमेश सिंह चौहान को के० टी० के० आउटस्टैंडिंग एचीवर्स एजुकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली(भारत) द्वारा उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा उल्लेखनिय एवं प्रशंसनीय कार्यों हेतु वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित “भारत शिक्षा गौरव पुरास्कर” से सम्मानित किया गया है।

 

के०टी०के० आउटस्टैंडिंग एचीवर्स एजूकेशन फाउंडेशन नई दिल्ली के चैयरमैन मेजर यशपाल सिंह द्वारा ऑन लाइन मध्यम से प्रो० चौहान को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें इस उपलब्धि हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

 

आज माहाविद्यालय में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री चंडी प्रसाद भट्ट ,उत्तराखंड मंडी समिति के अध्यक्ष श्री सुमन कोटनाला एवं माहाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डी० एस० नेगी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर डॉ० चौहान को सम्मानित किया एवं डॉ० चौहान को उनकी इस उपलब्धि हेतु बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

 

डा० चौहान ने अभी तक के अपने 25 वर्षों के राजकीय सेवा काल में शैक्षिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ अपने व्यावसायिक उन्न्यन में पीछे नहीं रहे ।

 

अपने शैक्षिक सेवाकाल में आप शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू०जी०सी०) द्वारा अनुदानित 03 शोध परीयोजनाओं को पूर्ण कर चूकें हैं एवं 06 एम०फिल० शोध विद्यार्थीयों का मार्ग मार्गदर्शन कर चुके हैं । अब तक आप 08 पुस्तकों का लेखन भी कर चुके हैं।इसके अतिरिक्त आपके 50 से अधिक शैक्षिक शोध पत्र, वीभिन्न राष्ट्रीय एवीएन अंर्तरराष्ट्रीय शोध पत्रों में प्रकाशित हो चूके हैं एवं आप 160 से अधिक राष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं अंर्तरराष्ट्रीय स्तर की सेमीनार, कार्यशाला, संगोष्ठी आदि में प्रतिभाग एवं शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके साथ ही आपने अपने कर्म स्थलों में शिक्षा के उन्न्यन एवं विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास हेतु 8 राष्ट्रीय स्तर की सेमीनार एवं कार्यशालाओं एवं 20 से अधिक राज्य स्तरीय तथा फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण करवाया हैं।

See also  हल्द्वानी-- इंस्पिरेशन की शिवांगी पांडे ने तुर्की में रचा इतिहास ,,, वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में जीता गोल्ड।

 

 

आपके उक्त शैक्षिक, सामाजिक एवं शोध कार्यों के प्रोत्साहन हेतु वीभिन्न संस्थाओं द्वारा समय-समय पर आपको कई राष्ट्रीय पुरास्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ० चौहान को मिले इस राष्ट्रीय पुरूस्कार से पूरे महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है ।

 

 

इस अवसर पर बी०एड० विभाग के समस्त प्राध्यापकों सहित माहाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ,कर्मचारियों एवं विद्यार्थीयों ने डॉ० चौहान को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

 

इस अवसर पर माहाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो० बसंती कश्यप, प्रो० प्रीति रानी, प्रो०बी० सी० शाह, प्रो० आदेश कुमार ,प्रो० राखी डिमरी, डॉ० अभिषेक गोयल ,डॉ० प्रवीन जोशी,डॉ० सुशील बहुगुणा ,डॉ० सुषमा थलेडी, डॉक्टर जुनीष कुमार, डॉक्टर हितेंद्र ,डॉ०बी०सिंह , डॉ०डी०के० मौर्य, प्रो० पी०एन० यादव, प्रो०आशा देवी ,डॉ० रिचा जैन ,डॉक्टर संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love