
हल्द्वानी–अभिनव भारत के तत्वधान में आज तल्ली बमोरी स्थित एक बैंकट हॉल में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के सयोजक कौस्तूभानंद जोशी ने सभी युवाओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम में युवक और युवतियों ने अपने कार्यक्रम संयोजक कौस्तूभानंद जोशी से और कई प्रकार के सवाल पूछे, जिनका जोशी ने मुस्कुराते हुए अपनी निराले अंदाज में सभी को जवाब देकर संतुष्ट किया।

कार्यक्रम संयोजक और मुख्य वक्ता जोशी ने कहा राजनीति में समाजिक धर्म को आगे रखते हुए हम सबको कार्य करना चाहिए।
जोशी ने कहा की युवाओं में ही परिवर्तन करने और कराने की क्षमता होती है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्य की पूर्ति तक विश्राम नहीं लेना चाहिए, अपने लक्ष्य की ओर प्रतिदिन नए जोश के साथ काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में 911 युवा उपस्थित थे और नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र के सेकड़ो युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कनिष्क ढींगरा रक्षित तिवारी विशु शर्मा दीपांशु शर्मा करण श्रीवास्तव पंकज तिवारी मनीष चंद्र गौरव यादव अक्षय पांडे मनोज बिष्ट हर्ष शर्मा आदि रहे।
