Oplus_0
Spread the love

हल्द्वानी– आज दिनाकं 09/12/2024 को कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय व स्पोकन टुटोरिअल आई. आई. टी. बॉम्बे के सहयोग से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र 2024-25 के सभी शिक्षार्थियों हेतु एक दिवसीय स्पोकन ट्यूटोरियल आई.आई.टी., बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों का वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गय ,

 

 

इस वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम में स्पोकन टुटोरियल आई. आई. टी. बॉम्बे की ट्रेनिंग मेनेजर श्रीमती वर्षा ने स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी, बॉम्बे व स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी, बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के उद्देश्य के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया,

 

 

वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम में कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रोफेसर जीतेंद्र पांडे ने स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी, बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के उपयोग व शिक्षार्थियों के लिए ये पाठ्यक्रम कैसे उपयोगी सिद्ध हो सकते है के बारे में बताया व प्रोफेसर आशुतोष कुमार भट्ट ने स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी, बॉम्बे के कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को कैसे शिक्षार्थियों तक पहुचे ताकि शिक्षार्थी अधिक से अधिक लाभ्वान्ति हो सके के बारे में बताया डा0 बालम सिंह दफौटी ने कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण व प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक शिक्षार्थियों को बताया ।

 

कार्यकम का संचालन डा0 बालम सिंह दफौटी द्वारा किया गया, कार्यकम में कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा के आशीष जोशी व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।


Spread the love