Spread the love

नैनीताल—  उत्तराखण्ड के नैनीताल में लगातार हो रही बरसात के कारण झील के निकासी स्काडा द्वार को बुधवार को 3″ जबकि गुरुवार सवेरे 6″ खोला गया।

झील का स्तर गेज के शून्य स्तर से 10′.6″ है और झील लबालब नज़र आ रही है। पानी निकाला जा रहा है, क्योंकि क्षेत्र में बरसात के आसार बने हुए हैं।

नैनीझील से बुधवार को पानी निकलना शुरू कर दिया गया है। झील के चैनल से तीन इंच जल निकासी की गई। शाम को जल निकासी बंद कर दी गई।

बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12 इंच वर्षा कम रिकार्ड की गई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि झील का जलस्तर सामान्य से ऊपर पहुंचते ही बुधवार सवेरे जल निकासी शुरू की गई।

सुबह जल स्तर तलहटी से 87 फिट था। बुधवार को झील से कुल आठ इंच पानी निकाला गया। निकासी के बाद अब झील का जल स्तर 86.6 फीट यानी शून्य से 10′.6″ रखा गया है। पिछले वर्ष 11 अगस्त को जल निकासी शुरू की गई थी। पिछले साल आज की तुलना में झील का जलस्तर 87.5 फीट था और जलनिकासी जारी थी।

जबकि इस बार 87.2 फीट पहुंचने पर निकासी शुरू की गई। अब बारिश को ध्यान में रखते हुए झील से जल निकासी की जाएगी और जल स्तर सामान्य के करीब रखा जाएगा। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में बारिश कम हुई है। पिछले साल अभी तक 1522 मि.मी.वर्षा हो चुकी थी, जबकि इस वर्ष 1510 मि.मी.हुई है।


Spread the love

You missed