Spread the love

हल्द्वानी–हल्द्वानी नगर निगम को लेकर लंबे समय से उहापोह को भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता गजराज सिंह बिष्ट को टिकट देकर समाप्त कर दिया।

 

इस घोषडा के साथ ही कार्यकताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

गजराज बिष्ट पार्टी के निष्ठावान समर्पित नेता रहे हैं, कई मौको पर उन्होंने यह साबित भी किया है।

 

गजराज बिष्ट सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहेगा।

 

गजराज बिष्ट के आने से मेयर का चुनाव रोचक हो गया है, अब कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी और भाजपा प्रत्याशी के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद हैं।


Spread the love